तेंदुए ने बच्ची को किया घायल


अमरेली, गुजरात के अमरेली ज़िले में कल रात तेंदुए ने एक बालिका को घायल कर दिया।
एक वन अधिकारी ने आज बताया कि गिर वन के पूर्वी विस्तार में इसके अम्बरडी बीट के निकटवर्ती दहीड़ा गांव में यह घटना हुई।
घायल मयूरी (09) का चलाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया।