Breaking News

भाजपा के वरिष्ठ नेता का सड़क हादसे में निधन

रायसेन, मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता तेजी सिंह राजपूत का सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिवंगत नेता श्री राजपूत का वाहन कल रात भोपाल से लौटते समय रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में गंभीर रुप घायल श्री राजपूत को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उनका उपचार के दौरान निधन हो गया।

वाहन में श्री राजपूत के अलावा चार अन्य लोग सवार थे। यह सभी भोपाल से रवाना होकर सागर जिले के रहली के लिए जा रहे थे। देव नगर में एक पुल के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। वाहन में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। दिवंगत नेता श्री राजपूत सागर जिले के देवरी से वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे, जो कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव से चुनाव हार गए थे।