पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व सीएम मुलायम सिंह को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’

नई दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय सेंटर में लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड-2019 का आयोजन हुआ।
सम्मान समारोह से पहले लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 के तहत ‘भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका’ विषय पर परिचर्चा सत्र हुआ।

मुलायम सिंह का सम्मान सपा सांसद जया बच्चन ने ग्रहण किया।

मनमोहन सिंह और मुलायम सिंह के अलावा सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में सौगत राय और तिरुचि शिवा को सम्मान मिला।

सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद के रूप में सुप्रिया सुले और कहकशां परवीन को पुरस्कृत किया गया।
 पहली बार संसद तक पहुंची महिला सांसद भारती प्रवीण पवार और विप्लव ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर टीवी सीरीज, 17 दिसंबर से एंड टीवी पर प्रसारित

2000 रुपये का नोट होने वाला हैं बंद..? सरकार ने संसद में दिया बड़ा बयान

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सांसदों को सम्मानित किया।
लोकमत पार्लियामेंटेरियन अवार्ड की इस तीसरी श्रृंखला में कुल आठ सांसदों को सम्मानित किया गया।
 आठ अलग-अलग वर्गों में विभिन्न सांसदों के नाम का चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय निर्णायक समिति ने किया।

 इसके लिए चार सांसद लोकसभा और चार राज्यसभा से चुने गए।

Related Articles

Back to top button