Breaking News

मुख्यमंत्री ने पारस जैन की माताजी के निधन पर किया ट्वीट

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पारस जैन की माताजी के निधन पर ट्वीट किया। श्री चौहान ने कहा कि मेरी संवेदनाएंँ उनके साथ है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन की माताजी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि उज्जैन उत्तर के विधायक साथी श्री पारस जैन की पूज्य माताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं।

उन्होंने कहा ‘ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता प्रदान करें।’