महेंद्र सिंह धोनी ने एक विशिष्ट उपलब्धि अपने नाम कर ली

अबु धाबी, चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल-13 के उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के साथ ही एक विशिष्ट उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

धोनी इस जीत के साथ ही आईपीएल में एक टीम के लिए 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। धोनी ने चेन्नई के कप्तान के तौर पर अपनी 100वीं जीत हासिल की है। एक टीम के कप्तान के तौर पर 100 मैच जीतने वाले वह पहले कप्तान बने हैं। इसके अलावा वह 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले आईपीएल के इकलौते कप्तान भी हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने आईपीएल में अपनी कप्तानी में 175 मैचों में 105 मैच जीते हैं। चेन्नई पर 2016 में जब स्पॉट फिक्सिंग के चलते दो साल का प्रतिबंध लगा था तब धोनी नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान बने थे और इस टीम के लिए उन्होंने पांच मैच जीते थे।

Related Articles

Back to top button