यूपी में हुआ बड़ा हादसा,हुई कई लोगो की मौत…..

गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश मेंं गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में आज तड़के घने कोहरे की वजह से दनकौर क्षेत्र में एक कार के नहर में गिरने के कारण उसपर सवार छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि पांच सुरक्षित बच गये।पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सम्भल जिले के हयातनगर के रहने वाले 11 लोग कार पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे घने कोहरे के कारण उनकी कार खरेलानहर में जा गिरी। हादसे में नीरज, राम खिलाड़ी, मित्रपाल, मल्लू ,महेश और किशन लाल की मृत्यु हो गई।

मृतकों में एक बच्चा भी शामिल हैं। हादस में पांच लोग नहर से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।उन्होंने बताया कि कार सवार लोग खरीदे गये मकान की पूजा पाठ कराने दिल्ली जा रहे थे। ठंड के कारण कार से बचे पांचों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button