Breaking News

शिवरात्रि पर यूपी में हुआ बड़ा हादसा, हुई कई लोगो की मौत

लखलऊ, यूपी के आगरा जिले में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर आज सुबह भीषण हादसा हो गया। हाईवे पर कंटेनर से स्कॉर्पियो कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग बिहार के रहने वाले थे।   हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा हुआ है। मृतकों में 7 गया, बिहार के और दो चतरा, झारखंड निवासी हैं।

बताया जा रहा है कि यह हादसा तड़के सुबह 5.15 बजे हादसा हुआ। एत्मादपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद रांग साइड पहुंच गई। इसी बीच रामबाग की ओर से कंटेनर आ गया और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में टक्कर मारने के बाद कंटेनर छोड़कर चालक और क्लीनर मौके से फरार गए। हादसे में स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोग फंस गए। लोगों ने स्कॉर्पियो में फंसे चार घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद स्कॉर्पियो की बॉडी तोड़कर अन्य लोगों को निकालने की कोशिश की गई।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे अन्य लोग निकल सके। स्कॉर्पियो में चालक समेत 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से आठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की सांसें अस्पताल पहुंचने पर थम गई। तीन को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। स्कॉर्पियो का नंबर जेएच 13 डी 5029 है। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त कराई है। हाईवे पर हादसे के बाद कई किमी तक जाम लग गया। हाईवे से कंटेनर और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटवाकर जाम खुलवाया गया।

मृतकों के नाम
1. उपेन्द्र पासवान पुत्र सूरज देव पासवान निवासी  डूमरी थाना हण्टरगंज जिला चतरा  झारखण्ड उम्र 28 वर्ष  चालक स्कार्पियो 
2. गुड्डू कुमार पुत्र शिवनन्दन दास नि0 फुलवारिया जिला गया बिहार उम्र 17 वर्ष 
3. बबलू प्रजापति पुत्र बृहम देव निवासी वडही विगहा भेरूआ थाना हण्टर गंज जिला चतरा झारखण्ड 25 वर्ष 
4. विकास पुत्र बसंत भुइंया निवासी देवरिया पोस्ट विकोपुर थाना कोठी जिला गया बिहार 17 वर्ष 
5.नागेन्द्र कुमार पुत्र क्रष्ण यादव निवासी बरहा फुलवारिया जिला गया बिहार उम्र 15 वर्ष
6. सुरेन्द्र कुमार पुत्र विगन भुइया नि0 उपरोक्त 17 वर्ष 
7.राजेश पुत्र नामालूम निवासी हुसैडी जिला गया, बिहार उम्र 26 वर्ष 
8. अमन पुत्र नामालूम नि0 वरह जिला गया बिहार  उम्र 24 वर्ष 
9. विपिन पुत्र नामालूम नि0 बाहरा पोस्ट फुलवरिया जिला गया बिहार उम्र करीब 30 वर्ष 

घायलों के नाम पते 
1. सुजीत पुत्र मरजू भुनिया निवासी कोडिया जिला गया बिहार उम्र 20 वर्ष 

2. सूरज देव पुत्र तन्द्रो प्रजापति निवासी नामालूम उम्र 35 वर्ष 
3. छोटू पुत्र विगन भुइंया निवासी बरहा फुलवारिया जिला गया बिहार उम्र 21 वर्ष