यूपी में बड़ा प्रशासिनक फेरबदल, 25 IAS तीन PCS और 24 IPS का तबादला

लखनऊ, यूपी में बड़ा प्रशासिनक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात  करीब नौ जिलों के डीएम सहित 25 आइएएस और तीन पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। जिन जिलों में नए डीएम की तैनाती हुई है उसमें लखनऊ, बनारस, ललितपुर, रायबरेली, बलिया, मिर्जापुर, फरुखाबाद,  बरेली, हमीरपुर का नाम शामिल है। राजधानी लखनऊ के डीएम भी हटा दिये गयें हैं। वहीं, वाराणसी के डीएम भी मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव बनाए गए हैं।

 डीएम की तबादला सूची-

  • लखनऊ- अभिषेक प्रकाश
  • बनारस- कौशल राज शर्मा
  • ललितपुर-योगेश कुमार शुक्ला
  • रायबरेली -शुभ्रा सक्सेना
  • बलिया- हरि प्रताप शाही
  • मिर्जापुर- सुशील कुमार पटेल
  • फरुखाबाद-मानवेन्द्र सिंह
  • बरेली- नीतीश कुमार
  • हमीरपुर-ज्ञानेश्वर त्रिपाठी

दे इस तबादले में विंध्य मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती के साथ, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव नितीश कुमार को जहां जिले में भेजा गया है वहीं  योगी के एक और विशेष सचिव शुभ्रांत शुक्ला को राज्य संपत्ति विभाग का भी दायित्व सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलों में तैनात नोडल अफसरों ने निगरानी कर अपनी पर्यवेक्षण रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद तबादले में कुछ डीएम के जिलों में फेरबदल किया गया है, जबकि बरेली, मीरजापुर, बलिया, रायबरेली और कानपुर के डीएम को हटाकर अपेक्षाकृत कम महत्व वाले स्थान पर तैनाती दी गई है। किंजल सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण से हटा दिया गया है। कानपुर के ज़िलाधिकारी विजय विश्वास पंत को डीएम के साथ विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी गयी है। जबकि वहां सीडीओ और नगर आयुक्त भी बदले गए हैं। शासन ने कुल चार विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष बदले हैं। शासन में तैनात कई अफसरों को जिलों की पहली बार कमान मिली है।

नाम – वर्तमान – नवीन तैनाती

1. सुशील कुमार पटेल – विशेष सचिव ऊर्जा – डीएम मीरजापुर।

2. हरिप्रताप शाही – विशेष सचिव नगर विकास – डीएम बलिया।

3. कौशल राज शर्मा – डीएम लखनऊ – डीएम वाराणसी।

4. मानवेंद्र सिंह-डीएम ललितपुर – डीएम फर्रुखाबाद।

5. योगेश कुमार शुक्ल – विशेष सचिव राज्य संपत्ति – डीएम ललितपुर।

6. भवानी सिंह खगारौत – डीएम बलिया – विशेष सचिव ऊर्जा, निदेशक गैर पंरपरागत ऊर्जा।

7. विजय विश्वास पंत – डीएम कानपुर- उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण।

8. किंजल सिंह – उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण – विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा।

9. अनुराग पटेल – डीएम मीरजापुर – विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा।

10. नितीश कुमार – विशेष सचिव मुख्यमंत्री – डीएम बरेली।

11. सुरेंद्र सिंह – डीएम वाराणसी – विशेष सचिव मुख्यमंत्री।

12. वीरेंद्र कुमार सिंह – डीएम बरेली – विशेष सचिव पंचायती राज।

13. अभिषेक प्रकाश – डीएम हमीरपुर – डीएम लखनऊ।

14. ज्ञानेश्वर तिवारी – उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण – डीएम हमीरपुर।

15. मनमोहन चौधरी – विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास – उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण।

16. नेहा शर्मा – डीएम रायबरेली – विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।

17. नेहा प्रकाश – विशेष सचिव संस्थागत वित्त – विशेष सचिव आइटी इलेक्ट्रानिक्स व एमडी यूपीडेस्को।

18. शुभ्रांत शुक्ला – विशेष सचिव मुख्यमंत्री – विशेष सचिव राज्य संपत्ति व राज्य संपत्ति अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार।

19. शुभ्रा सक्सेना – उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण – डीएम रायबरेली।

20. देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा – विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन – उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण।

21. रविशंकर गुप्ता – विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण – विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा।

22. श्रीकांत मिश्रा – विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन – उपाध्यक्ष शुक्लागंज-उन्नाव विकास प्राधिकरण।

23. ईशा प्रिया – प्रतीक्षारत – ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बुलंदशहर।

24. प्रीती शुक्ला – सचिव पंचायती राज – आयुक्त विंध्याचल मंडल मीरजापुर।

25. अक्षय त्रिपाठी – सीडीओ कानपुर – नगर आयुक्त कानपुर।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले

1. सुनील कुमार सिंह – एडीएम वित्त व राजस्व गाजियाबाद – सीडीओ कानपुर।

2. यशवद्र्धन श्रीवास्तव – नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद – एडीएम वित्त व राजस्व गाजियाबाद।

3. शिवप्रताप शुक्ल – एसडीएम बस्ती – नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद।

इसके अलावा यूपी की योगी सरकार ने  24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादला सूची में वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी का नाम भी शामिल है। प्रदेश में वाराणसी, सोनभद्र, श्रावस्ती, अलीगढ़ (ग्रामीण) व मुरादाबाद (नगर) व हापुड़, महोबा, कौशाम्बी, फतेहपुर, चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

आईपीएस अफसरों की तबादला सूची-

प्रभाकर चौधरी-एसएसपी वाराणसी

आशीष श्रीवास्तव-एसपी सोनभद्र

अनूप सिंह-एसपी श्रावस्ती बने

मनीलाल पाटीदार-एसपी महोबा बने

अभिनंदन-एसपी कौशाम्बी बने

इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कंपनी ने किया ऐलान…

प्रशांत वर्मा-एसपी फतेहपुर बने

संजीव सुमन-एसपी हापुड़ बने

अंकित मित्तल-एसपी चित्रकूट

अमित कुमार-एसपी उत्तरी लखनऊ

सुकीर्ति माधव-एसपी सुरक्षा वाराणसी

दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सिर्फ दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे

अतुल शर्मा-एसपी ग्रामीण अलीगढ़

रविंद्र कुमार-एसपी सिटी बरेली बने

रोहन प्रमोद-एसपी सिटी आगरा बने

अनिल कुमार दितीय-एएसपी कानपुर पश्चिम

अमित आनंद-एसपी सिटी मुरादाबाद

आनंद कुलकर्णी-एसपी साइबर क्राइम लखनऊ

बच्चे के पास रात को सोता दिखा ‘भूत का बच्चा,मां के उड़े होश, 

यशवीर सिंह-सेनानायक एसडीआरएफ लखनऊ

स्वामीनाथ-एसपी एसीओ लखनऊ बने

प्रदीप गुप्ता-एसपी विजिलेंस लखनऊ

रमेश-एसपी इंटेलीजेंस लखनऊ

मनोज झा-एसपी रेलवे प्रयागराज बने

बिग बॉस 13 से बाहर निकलते ही अबु मलिक ने किया बड़ा खुलासा….

लल्लन राय-एसपी ईओडब्ल्यू लखऩऊ

राजेश श्रीवास्तव-एसपी टीजी लखनऊ

शैलेंद्र राय-एसपी विधानसभा सुरक्षा

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी……

Related Articles

Back to top button