Breaking News

भारत एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर को हुई प्रमुख घटनायें इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारत एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर को हुई प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं:

1785 – हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1793 – फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।
1847 – आयरलैंड के दक्षिणी तट पर जहाज स्टीफन व्हिटनी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 92 लोगों की मौत हुई।

1885 – गोटलिएब देमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1918 – जर्मनी के शासक विलहेम द्वितीय भाग कर हॉलैंड गये।
1938 – अमेरिकी लेखिका पर्ल बक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1950 – अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
1970 – फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का निधन।
1978 – रोहिणी खांडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरुआत की।
1986 – बंगलादेश में संविधान दोबारा लागू किया गया।
1989 – जर्मनी के लोगों ने बर्लिन वॉल को गिराना शुरू किया।

1991 – भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब अपने नाम किया।
1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
2001 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

2005 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
2006 – श्रीलंका के कोलंबो में तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या हुई।
2012 – तुर्की में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोग मारे गये।