बड़ा सड़क हादसा,हुई कई लोगों की मौत….

मैक्सिको, उत्तरी मैक्सिको के डुरांगो में एक वैन के एक ट्रैक्टर ट्रेलर से टकराने के कारण दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा पुबेलो नुइवो नगर निगम इलाके के सैन मिगुल डि क्रूस और कोयोटस के गांवों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को सात बजकर 15 मिनट पर हुआ।

घायलों को डुरांगो की राजधानी इल साल्टो शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button