Breaking News

यूपी में हुआ बड़ा सड़क हादसा,हुई कई लोगों की मौत

फिरोजनाबाद, उत्तर प्रदेश में फिरोजाद के नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार को तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे ट्रक से जा टकराने से पांच लोगों की मृत्यु हो गयी तथा एक महिला घायल हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि फिरोजाबाद में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि नसीरपुर इलाके में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक खड़ा था। इस बीच आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक महिला घायल हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी और पुलिस पहुंच गई। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की शिनाख्त रविनेश पांडेय, रूबी, लक्ष्य पांडेय, केशव पांडेय व नंदनी पांडेय के रूप में हुई। पांचों मृतक प्रयागराज के गुसोरा क्षेत्र के निवासी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग मृतक महिला रूबी को दिल्ली इलाज के लिए ले गए थे। सभी दिल्ली से लौटकर प्रयागराज जा रहे थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।