बड़ा आतंकवादी हमला,हुई कई लोगों की मौत

अबुजा, उत्तरी नाइजीरिया के कडूना प्रांत में गुरुवार को एक अज्ञात आतंकवादी संगठन ने तीन बस्तियों को निशाना बनाकर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी।
स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी।

बंदूकधारियों ने जांगो कटफ क्षेत्र में कुरमिन मसारा, आपिया शयीम और टकमावई समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर हमला किया। जांगो कटफ क्षेत्र के अध्यक्ष इलियास मांजा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि गुरुवार तड़के आतंकवादी बस्तियों में घुस गए और लोगों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले के पीछे फलूनी जनजातीय समूह से संबंधित आतंकवादी संगठन को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस हमले में कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है जिसके कारण लोगों को अन्य स्थानों में शरण लेनी पड़ी है।

गौरतलब है कि उत्तरी नाइजीरिया में फलूनी चरवाहों और ग्रामीणों के बीच आम तौर पर हिंसक संघर्ष होते रहते हैं। हाल के वर्षों में इन संघर्षों में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button