यूपी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कई लोग गिरफ्तार

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कसया थाने की पुलिस ने रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कसया थाने की पुलिस टीम नगर स्थित नवीन सब्जी मंडी में निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाये जाने पर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button