Breaking News

भाजपा व बसपा छोड़कर, कई नेता समाजवादी पार्टी में हुये शामिल

लखनऊ, भाजपा व बसपा छोड़कर एकबार फिर कई नेता समाजवादी पार्टी में आज शामिल हुये हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए बसपा, भाजपा छोड़कर फर्रूखाबाद के कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई है कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को लक्ष्य 2022 हासिल करने में आसानी होगी।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री नदीम अहमद फारूकी के माध्यम से फर्रूखाबाद भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष जनता दल डॉ0 जयपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री रवीन्द्र सिंह गंगवार, पूर्व प्रत्याशी बसपा भोगांव श्री जहान सिंह लोधी, अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा श्री होरी लाल बौद्ध, अध्यक्ष जाहरवीर गोगा मेला कमेटी श्री राजीव शेखर, अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ उ0प्र0 श्री हरिओम बाल्मीकि तथा अन्य कई वरिष्ठ लोगों ने भी अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और श्री अखिलेश यादव को सन् 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।