
नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में कोरोना संक्रमित चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौबीस घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी तक 1872 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। वर्तमान स्थिति में 365 लोगों का उपचार चल रहा है। बाकी लोग उपचार के बाद ठीक होकर घर पहुंच गये है।