Breaking News

यूपी मे कई SP बदले, संजीत यादव हत्याकांड में दोषी आइपीएस को मिला महत्वपूर्ण पद

लखनऊ,उत्तर प्रदेश में  43 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन तबादलों में 16 एसएसपी तथा एसपी भी बदले गए हैं।

उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा फेरबदल करते हुये 16 जिलों के एसपी समेत 43 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 2015 बैच के दस आइपीएस के अलावा 2016 व 2017 बैच के आइपीएस अधिकारियों को भी जिलों में अहम पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कानपुर के बहुचर्चित संजीत हत्याकांड में लापरवाही की दोषी तत्कालीन एएसपी अपर्णा गुप्ता को बीते दिनों निलंबित किया गया था। वह डीजीपी मुख्यालय में तैनात थीं। अब बहाली के बाद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर्णा गुप्ता को एसपी रेलवे मुरादाबाद बनाया गया है।

कानपुर में लैब टेक्नीशियन संजीत यादव केस में  संजीत यादव की फिरौती के लिए उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। बर्रा-5 निवासी चमन सिंह यादव के बेटे संजीत का अपहरण 22 जून को हुआ था। बेखौफ अपहर्ताओं ने अपहरण के दो दिन बाद 29 जून को परिवार को फोन कर 30 लाख की फिरौती भी वसूल ली थी। जिसकी पुलिस को पूरी जानकारी थी।

लैब टेक्नीशियन संजीत यादव का अपहरण और फिर हत्या कर लाश नहर में फेंक देने के मामले में पुलिस की नाकामी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त नाराजगी जताई थी। उन्होंने तत्कालीन कानपुर की एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता व तत्कालीन सीओ मनोज गुप्ता सहित 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित होने वालों में मुख्य रूप से बर्रा थाने के तत्कालीन प्रभारी इंस्पेक्टर रणजीत राय, चौकी इंचार्ज राजेश कुमार और सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा कांस्टेबल अवधेश, दिशु भारती, विनोद कुमार, सौरभ पांडेय, मनीष व शिव प्रताप शामिल थे। सभी पर आरोप लगे थे कि इन्होंने अपहरण के बाद सख्ती से कार्रवाई नहीं की, न ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस कर अभियुक्तों का सटीक सुराग लगाया।

सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में शिकायतों के चलते भी एसपी व एसएसपी को हटाने का निर्णय किया गया है।  बलरामपुर में पत्रकार व हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता की जलाकर की गई हत्या व अन्य घटनाओं को लेकर एसपी बलरामपुर देव रंजन वर्मा को हटाया गया है। उन्हें एसआइटी में तैनाती दी गई है।

2015 बैच के इन अफसरों को मिली जिले की कमान

 नाम                      वर्तमान पद                 नया पद

1. चक्रेश मिश्रा – एसपी यमुनापार, प्रयागराज – एसपी संभल।

2. सुकीर्ति माधव – एसपी सुरक्षा, वाराणसी – एसपी शामली।

3. डॉ.कौस्तुभ – एसपी नगर, गोरखपुर – एसपी संतकबीरनगर।

4. अपर्णा गौतम – एसपी ग्रामीण, शाहजहांपुर – एसपी औरैया।

5. अविनाश पांडेय – एसपी ग्रामीण, मेरठ – एसपी मैनपुरी।

6. नीरज कुमार जादौन – एसपी ग्रामीण, गाजियाबाद – एसपी हापुड़।

7. अमित कुमार द्वितीय – अपर पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट – एसपी चंदौली।

8. प्रमोद कुमार – एसपी पूर्वी, आगरा – एसपी ललितपुर।

9. अशोक कुमार मीना – एसपी ग्रामीण, सहारनपुर – एसपी फतेहगढ़।

10. सतपाल – एसपी नगर, मुजफ्फरनगर – एसपी फतेहपुर।

 

         नाम                      वर्तमान पद                 नया पद

1. अमरेन्द्र प्रसाद सिंह – एसपी कन्नौज – एसपी सोनभद्र।

2. सुनीति – एसपी औरैया – एसपी एसपी अमरोहा।

3. विपिन टाडा – एसपी अमरोहा – एसपी बलिया।

4. संजीव सुमन – एसपी हापुड़ – पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट।

5. अभिषेक – एसपी नगर, अलीगढ़ – पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट।

6. रवि कुमार – एसपी पश्चिमी, आगरा – पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट।

7. अजय कुमार – एसपी मैनपुरी – एसपी फीरोजाबाद।

8. प्रशांत वर्मा – एसपी फतेहपुर- एसपी कन्नौज।

9. हेमंत कुटियाल – एसपी चंदौली – एसपी बलरामपुर।

10. सोनम कुमार – एएसपी गोरखपुर – एएसपी ग्रामीण गोरखपुर।

11. निपुण अग्रवाल – एएसपी अयोध्या – एएसपी शाहजहांपुर।

12. केशव कुमार – एएसपी गाजियाबाद – एएसपी मेरठ।

13. के.वेंकट अशोक – एएसपी प्रयागराज – एएसपी आगरा।

14. इराज राजा – एएसपी मेरठ – एएसपी गाजियाबाद।

15. सत्यजीत गुप्ता – एएसपी कानपुर नगर – एएसपी आगरा।

16. कुलदीप सिंह गुणावत – एएसपी मुरादाबाद – एएसपी अलीगढ़।

17. आदित्य लांगेह – एएसपी वाराणसी – एएसपी सुरक्षा वाराणसी।

18. अर्पित विजय वर्गी – एएसपी सहारनपुर – एएसपी मुजफ्फरनगर।

19. कासिम आब्दी – सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट – अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट।

20. सौरभ दीक्षित – एएसपी आगरा – एएसपी प्रयागराज।

21. अतुल शर्मा – एएसपी एटीएस लखनऊ – एएसपी सहारनपुर।

22. आशीष श्रीवास्तव – एएसपी सोनभद्र – एएसपी अभिसूचना लखनऊ।

23. यमुना प्रसाद – एसपी संभल – पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय।

24. नित्यानंद राय – एसपी शामली – एसपी अभिसूचना लखनऊ।

25. बृजेश सिंह – एसपी संतकबीरनगर – एसपी यूपी 112 लखनऊ।

26. देवेंद्र नाथ – एसपी बलिया – एसपी सीबीसीआइडी, लखनऊ।

27. देवरंजन वर्मा – एसपी बलरामपुर – एसपी एसआइटी लखनऊ।

28. स्वप्निल ममगैन – पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट – एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ।

29. चारू निगम – पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिनरेट – सेनानायक छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ।

30. अपर्णा गुप्ता – एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ – एसपी रेलवे मुरादाबाद।

31. मिर्जा मंजर बेग – एसपी ललितपुर – एसपी उप्र पावर कारपोरेशन।

32. अनिल मिश्रा – एसपी फतेहगढ़ – एसपी प्रशासन डीजीपी मुख्यालय लखनऊ।

33. सचींद्र पटेल – एसपी फीरोजाबाद – एसपी एटीएस लखनऊ।