तारहुना में बड़े पैमाने में कब्रों का चला पता, 12 शव मिले

त्रिपोली, लीबिया की राजधानी त्रिपोली से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण में स्थित तारहुना में बड़े पैमान पर कब्रों का पता चला है और यहां से कम से कम 12 अज्ञात शव बरामद हुए हैं।

गुमशुदा की तलाश एवं पहचान के लिए गठित सामान्य प्राधिकरण के प्रवक्ता अब्दुल अजीज जाफरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के चार नए कब्रों से ये शव बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जून से अब तक तारहुना में 98 अज्ञात लाशें बरामद हो चुकी हैं।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार ने पूर्वी क्षेत्र के विद्रोही सेना पर तारहुना में बड़े पैमाने पर लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button