Breaking News

पुरूष खिलाड़ियों को मिल रहे करोड़ो, पर महिला खिलाड़ियों को बस इतना…?

नयी दिल्ली, बीसीसीआई के 2019-20 के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध में पुरूष खिलाड़ियों को जहां करोड़ो रूपये मिल रहे हैं वहीं महिला खिलाड़ियों को लाखों रूपये से संतोष करना पड़ेगा।

महिला वर्ग में 22 खिलाड़ियों को ग्रेड मिलेगा और उनके ग्रेड की कुल राशि भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के ग्रेड से ही दो करोड़ रूपये कम है। बीसीसीआई ने 22 महिला खिलाड़ियों के लिये अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 का केंद्रीय अनुबंध जारी किया है। महिला खिलाड़ियों को ग्रेड में कुल पांच करोड़ रूपये वितरित किये जाएंगे जबकि अकेले विराट को ग्रेड में सात करोड़ रूपये मिलने हैं। गुरूवार को जारी इस अनुबंध के अनुसार महिला खिलाड़ियों के तीन ग्रेड एए बी और सी रखे गये हैं जिसमें क्रमशरू 50 लाख,  30 लाख और 10 लाख रूपये सालाना दिये जाएंगे।

50 लाख रूपये के ए ग्रेड में हरमनप्रीत कौर,  स्मृति मंधाना और पूनम यादव को रखा गया है जबकि 30 लाख रूपये के बी ग्रेड में मिताली राज, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, राधा यादव, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज़ और तानिया भाटिया को रखा गया है।
10 लाख रूपये के ग्रेड सी में वेदा कृष्णामूर्ति, पूनम राउत, अनुजा पाटिल, मानसी जोशी, डी हेमलता, अरूंधति रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्रकर, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया और 15 साल की शेफाली वर्मा को रखा गया है।