यूपी में फिर चढ़ा पारा, आंधी पानी के आसार

लखनऊ, दो दिन तक आसमान में छाये बादल के कारण गरमी से मामूली राहत महसूस कर रहे लोगों को गुरूवार को एक बार फिर लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा जिसके चलते सूर्यास्त तक सड़काें बाजारों में अघोषित कर्फ्यू के हालात बने रहे।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम में एक बार फिर तब्दीली नजर आने का अनुमान है। इस अवधि में प्रदेश के कई स्थानो पर धूल भरी आंधी के आसार है जबकि इक्का दुक्का स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे में अयोध्या मंडल में दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी जबकि अन्य मंडलों में मौसम में कोई खास तब्दीली नहीं हुयी। वाराणसी मंडल के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। गाेरखपुर,प्रयागराज,बरेली,झांसी और आगरा मंडलों में हालांकि तापमान में 1.6 डिग्री से लेकर तीन डिग्री सेल्लियस तक की गिरावट देखने को मिली।

उन्होने बताया कि इस अवधि में बांदा राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मेरठ मंडल में रात के तापमान में कमी दर्ज की गयी जबकि वाराणसी मंडल में न्यूनतम तापमान सामन्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। गोरखपुर,अयोध्या,प्रयागराज,कानपुर,लखनऊ,झांसी और आगरा मंडलों में यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। मेरठ में सबसे कम 21.3 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान रहा।

Related Articles

Back to top button