Breaking News

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, आ सकता है चक्रवाती तूफान ?

नई दिल्ली, मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी देते हुये चक्रवाती तूफान आने की आशंका व्यक्त की है। ?

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी तथा आसपास के क्षेत्र पर बने गहरे दबाव के अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने  बताया कि यह गहरा दबाव पिछले छह घंटों से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है और मौजूदा समय में यह त्रिंकोमाली (श्रीलंका) के लगभग 530 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में और कन्याकुमारी से 930 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के आसार हैं। यह पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है तथा बुधवार शाम या रात में यह त्रिंकमाली के निकट श्रीलंका का तट पार कर सकता है।

इसके बाद इसके पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं तथा तीन दिसंबर की सुबह यह कोमोरिन क्षेत्र में और पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दक्षिण तमिलनाडु तट से टकरा सकता है।