पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, राज्‍यपाल ने डीजीपी से ली जानकारी

रांची, झारखंड की राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस गेस्ट हाउस में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम. वी. राव को राजभवन बुलाकर उनसे जानकारी ली।

सुश्री मुर्मू ने मुलाकात के क्रम में पुलिस महानिदेशक को मामले में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की घटना न घटित हो, इसे सुन‍िश्‍च‍ित करने का भी निर्देश श्री राव को दिया।

इससे पूर्व राज्‍यपाल ने बाल कल्‍याण सम‍ित‍ि (रांची) की अध्‍यक्ष रूपा कुमारी को भी राजभवन बुलाकर घटना की जानकारी ली थी।

Related Articles

Back to top button