बदमाशों ने बेरहमी से पति-पत्नी की पीट-पीट कर दी हत्या

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के क़ुरावली क्षेत्र में बदमाशों ने पति-पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने आज यहां बताया कि निजामपुर गांव निवासी बिगनेश शर्मा और उनकी पत्नी गीता  की गुरूवार रात पीट पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव आज सुबह घर में पड़े मिले। सिर और शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। उनकी छह माह के बेटी की हालत भी ख़राब है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस घटना में मृतक दम्पति की बेटी भी गम्भीर रूप से घायल हुई है, जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और पुलिस के अन्य अधिकारियों ने सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया और इस घटना में मारे गए दम्पति के परिजनों और गांव वालों से घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। इस घटना के पीछे बदमाशों का उद्देश्य हत्या था या लूट, यह जांच का विषय है।

Related Articles

Back to top button