मशहूर बिल्डर की हत्या का हुआ खुलासा, पार्टनर पंकज चौबे गिरफ्तार

वाराणसी,  उत्तर प्रदेश में वाराणसी के महशूर बिल्डर बलवंत सिंह की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को उसके पार्टनर पंकज चौबे को गिरफ्तार किया है।

यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया ये बड़ा तोहफा….

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने संवाददाताओं को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंकज को चौबेपुर बाजार से गिरफ्तार किया। वह अपनी गाड़ी से गाजीपुर की ओर से आ रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। कैंट थाना क्षेत्र के रमरेपुर पहड़िया निवासी पंकज के पास से एक लाईसेंसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किये गए हैं।

बिग बॉस 13 में ये भोजपुरी स्टार बनेंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स

उन्होंने बताया कि बलवंत रविवार रात सारनाथ क्षेत्र के पहड़िया के अशोक विहार कॉलोनी फेज.2 में अपने एक अन्य पार्टनर रामगोपाल सिंह के घर आयोजित पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वाराणसी के बड़ागांव थाने के अकोढ़ा गांव का निवासी बलवंत शहर में शिवपुर क्षेत्र के तरना में रहता था। श्री कुलकर्णी बताया कि गोली लगने के बाद बलवंत को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में तत्काल भर्ती करवाया गया थाए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कई शहरों के बाद अब बदलेगा हज हाउस का नाम

उन्होंने बताया कि इस मामले में बलवंत के बिजनेस पार्टनर पंकज के शामिल होने की बात सामने आयी थी। इस आधार पर पुलिस मामले की छानबीन की तथा उसे गिरफ्तार किया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पिज्जा खाने वालो के लिए बुरी खबर,कंपनी ने लिया ये बड़ा फैसला….

यूपी के यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में बैन हुआ मोबाइल …

यूपी में 30 नवम्बर तक अधिकारियों की छुट्टी बंद

खत्म हो रहीं सरकारी नौकरियां, मंत्री बोले- 400 विभाग होंगे बंद

महात्मा गांधी के ‘हे राम’ और ‘जय श्रीराम’ में क्या फर्क है ?

केन्द्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों को मिला ये बड़ा तोहफा….

Related Articles

Back to top button