मुलायम सिंह के नामांकन से ठीक पहले, मिला हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप, बदला गया रूट

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव आज अपना नामांकन मैनपुरी सीट से कर रहे हैं। नामांकन से ठीक पहले एक हैंड ग्रेनेड बरामद होने से हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह यादव को आज अपना नामांकन मैनपुरी सीट के लिए करना है, लेकिन उनके नामांकन करने से ठीक पहले नेशनल हाईवे- 2 पर हैंड ग्रेनेड पुलिस ने बरामद किया है। यह हैंडग्रेनेड सुबह लगभग 10:15 बजे मिला। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद मुलायम सिंह यादव के नामांकन रूट  बदल दिया गया है। एसा सुरक्षा दृष्टिकोण से किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button