इटावा, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने भाई व सपा संरक्षक मुलायम सिंह की जान को खतरा बताया है। शिवपाल सिंह गांधी जयंती पर सेक्युलर मोर्चा की महात्मा गांधी यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
भारत मे शुरू होगा ‘नया स्वतंत्रता संग्राम’, जानिये किसके खिलाफ ?
अन्ना हजारे को नजर आयी ‘उम्मीद की किरण’, अपना प्रस्तावित अनशन टाला
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुछ गलत लोग नेताजी को बहका देते हैं। यहां जो भी साथ हैं उनके मन में बहुत अधिक तकलीफ है। जब लोग महात्मा गांधी की हत्या कर सकते हैं तो फिर नेता जी कहां हैं बताइए। उन्होने मुलायम सिंह के ऊपर मंडरा रहे जान के खतरे की ओर साफ इशारा किया। लेकिन ये नही बताया कि ये खतरा किससे है।
उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को कुछ लोग बहकाने में लगे हैं। लेकिन उसके बावजूद नेता जी का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ और रहेगा। नेता जी मुलायम सिंह हमारे साथ हैं जिस दिन हम सम्मेलन करेंगे उस दिन नेता जी हमारे साथ मंच पर होंगे।
बापू की 150वीं जयंती पर, ट्विटर ने आपको दिया ये खास उपहार, आठ अक्टूबर तक रहेगा उपलब्ध
बैंकों ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, अब महंगा हो गया लोन
सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि प्रदेश सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। निर्दोष और किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। इसको लेकर सेक्युलर मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगी। भाषण के दौरान शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से आंदोलन के लिए हामी भी भरवायी।
भाजपा की यह महिला विधायक बैठी धरने पर, शिकायत जानकर चौंक जायेंगे आप ?
बकरी ने जन्मा इंसान का बच्चा,जानिए पूरा विवरण
एकबार फिर पारिवारिक झगड़े का जिक्र करते हुये शिवपाल यादव ने कहा कि हमारी आपस की लड़ाई नहीं होती तो भाजपा का एक भी विधायक इटावा से नहीं जीतता। यूपी में सेक्युलर मोर्चा की सरकार बनने पर मक्कार अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा। उसकी सूची तैयार कर ली गई है। उन्होने कहा कि जल्द ही चुनाव आयोग उनकी पार्टी को मान्यता देगा। उसके बाद वे पार्टी से प्रदेश की 79 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।