झांसी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह यादव ने नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि देश मे पिछड़ा वर्ग की जिस हिसाब से जनसंख्या है, उस हिसाब से राजनीतिक, न्यायिक व प्रशासनिक सेवा में उन्हें जगह नहीं मिल पायी है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के बाद से ही पिछड़ा वर्ग को उनका अधिकार नहीं दिया गया। जिस हिसाब से उनकी जनसंख्या है उस हिसाब से राजनीतिक, न्यायिक व प्रशासनिक सेवा में उन्हें जगह नहीं मिल पाती। उन्होने कहा कि देश की जनसंख्या में 60 फीसदी हिस्सा पिछड़े वर्ग का है लेकिन लोकसभा, विधानसभा, आईएएस, आईपीएस और न्याय व्यवस्था में उनका आरक्षण कम है।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जातिगत गणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि लोकसभा, विधानसभा में पिछड़ा वर्ग के लिए सीटें आरक्षित होना चाहिए और आईएएस, आईपीएस के अलावा न्यायिक क्षेत्र में भी कोटा तय होना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़ा वर्ग के जो व्यक्ति सरकारी सेवा में चयनित होकर आए हैं सरकार उन्हें नियुक्तियां नहीं दे रही है। इन मुद्दों को लेकर पिछड़ा वर्ग संघ संघर्ष करेगा।
जगदीश सिंह यादव ने कहा कि 2016 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के गठन के बाद से संघ के निवर्तमान पदाधिकारी शिथिल रहे जिस कारण पुनर्गठन किया जा रहा है। उन्होने दीनदयाल कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष एवं सत्येंद्र यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।