यूपी मे लगभग एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले हुये

लखनऊ, यूपी सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इसमें दो अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी, एक सचिव और आठ विशेष सचिव स्तर के अधिकारी हैं।

किये गये तबादलों में प्रतीक्षारत नौ आईएएस अधिकारियों को भी तैनाती दी गई है। महेश कुमार गुप्ता को अपर मुख्य सचिव राज्यपाल बनाया गया है। वह अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण तथा सचिवालय प्रशासन विभाग में तैनात थे। अपर मुख्य सचिव राज्यपाल हेमंत राव को इसी पद पर भेजते हुए उन्हें महेश कुमार गुप्ता वाला पूरा प्रभार दिया गया है। मणिपुर कॉडर से यूपी आए वर्ष 2014 बैच के रवींद्र सिंह को अपर मुख्य कार्यपाल अधिकारी यमुना एक्सप्रेस-वे गौतमबुद्धनगर में तैनाती दी गई है।

वहीं प्रतीक्षारत किए गए अधिकारियों में अजय कुमार सिंह को सचिव राष्ट्रीय एकीकरण बनाया गया है। संतोष कुमार राय विशेष सचिव सामान्य प्रशासन, अभय कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, पवन कुमार को भाषा विभाग और विवेक को नियोजन में विशेष सचिव बनाया गया है।

रायबरेली डीएम के पद से हटाए गए प्रशांत शर्मा को वाह्य सहायतित परियोजनाएं में विशेष सचिव बनाया गया है। देवी शरण उपाध्याय को अल्संख्यक कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। महाराजगंज के डीएम पद से निलंबित होने वाले अमरनाथ उपाध्याय को बहाल करते हुए विशेष सचिव राजनीतिक पेंशन एवं स्वतंत्रता संग्रमाम सेनानी विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button