Breaking News

न्यूजीलैंड में तीन दिन बाद कोरोना का नया मामला

वेलिंगटन , न्यूजीलैंड में तीन दिन के बाद शुक्रवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का एक नया मामला सामने आया है।

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में इस संक्रमण के पुष्ट और संभावित मामलों को मिलाकर अब तक 1498 मामले दर्ज किये गये हैं, जिनमें से 1148 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज जो मामला सामने आया है, वह ऑकलैंड के मारिस्ट से संबंधित है और हाल ही में स्कूलों में की गई जांच के बाद इसकी पहचान हुई है। इस व्यक्ति में दो महीने पहले संक्रमण के लक्षण दिखे थे और जांच में निगेटिव पाया गया था। इस व्यक्ति को लॉकडाउन के दौरान आइसोलेशन में रखा गया था और इसे वर्तमान में संक्रामक नहीं माना जाना चाहिए।

न्यूजीलैंड में अब तक 1421 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं तथा कुल 21 लोगों की मौत हुई है।