आदिवासी समाज को नये राष्ट्रपति से न्याय की उम्मीद

लखनऊ, सामाजिक संस्था बहुजन भारत के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस कुंवर फ़तेह बहादुर ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि पहली आदिवासी समाज की राष्ट्रपति बनने के मुर्मू जी की जिम्मेदारी आदिवासी समाज के प्रति और ज्यादा बढ़ गयी है, अदिवासी समाज लम्बे समय से जल, जंगल और अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उम्मीद है नयी राष्ट्रपति जी सदियों से उपेक्षित इस समाज को संविधान में प्रदत्त सारे अधिकार दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मुर्मू जी को आदिवासी राष्ट्रपति के प्रत्याशी के तौर पर पुरे भारत में प्रचार किया है, ऐसे में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मुर्मू जी की गुरुत्तर जिम्मेदारी बनती है कि वे आदिवासी समाज के लोगों के साथ होने वाले किसी भी तरह के उत्पीडन व अन्याय को रोकने के लिए संविधान सम्मत निर्णय लेंगी।

कुंवर फ़तेह बहादुर ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी को उनकी योग्यता के आधार पर राष्ट्रपति चुना गया है, लेकिन भाजपा के लोग उनकी योग्यता के बजाय उनके आदिवासी होने का ज्यादा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुर्मू जी के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद दलित समाज के साथ ही पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समाज के लोगों में न्याय की आस बंधी है, उम्मीद है राष्ट्रपति जी संविधान में इन वर्गों के लिए प्रदत्त अधिकार इन्हें दिलाएंगी।

Related Articles

Back to top button