Breaking News

नए साल के दिन हो गया बड़ा कांड, हुक्का बार में हुई गोलीबारी

हंटिंगटन, नए साल के दिन जब लोग अपने साल की अच्छी शुरूआत के लिये नेक काम कर रहे थे,

वहीं एक हुक्का बार में हुई गोलीबारी  हो गयी।

अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में नए साल के दिन एक हुक्का बार में हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और उनकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

हंटिगटन पुलिस विभाग के अंतरिम पुलिस प्रमुख रे कोर्नवेल ने बुधवार को कहा कि गोलीबारी की घटना यहां स्थित कुल्टुरे हुक्का बार में हुई।

डब्ल्यूओडब्ल्यूके टीवी के अनुसार बार के बाहर और एक पार्किंग में एक दर्जन से अधिक कारतूसों के खोल मिले।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उस समय बार के भीतर लगभग 50 लोग थे।

कोर्नवेल ने बताया कि घायल हुए सभी लोग बार के भीतर थे, लेकिन तत्काल यह स्पष्ट नहीं हुआ कि गोलियां बार के भीतर से चलीं या बाहर से।

पुलिस के अनुसार जांच जारी है।