Breaking News

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की आरोपी को नीतीश कुमार ने दिया टिकट, देखिये लिस्ट

पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की आरोपी को टिकट देकर चौंकाने वाला काम किया है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड में करीब 34 बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि हुई थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने तीन चरणों में होने वाले बिहार विधासनभा चुनाव के लिए अपने 115 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। एनडीए में सीट बंटवारे के बाद जेडीयू को 122 सीटें मिली थीं। जेडीयू ने अपने खाते से 7 सीटें जीतन राम मांझी की दे दी। इस तरह अब नीतीश कुमार की पार्टी के पास 115 सीटें हैं। 

जदयू ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को भी टिकट दिया है, जो 2018 में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की आरोपी हैं और जिन्हें पार्टी ने खुद निकाल दिया था। मंजू वर्मा को नीतीश कुमार की पार्टी से टिकट मिलना इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के वक्त मंजू वर्मा समाज कल्याण विभाग की मंत्री थीं, जिनके ऊपर आरोप है कि उनकी नाक के नीचे बालिका गृह कांड घटित हुआ। मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड में करीब 34 बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि हुई थी। इस कांड के सामने आने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

इस पूरे मामले में मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा के भी शामिल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद मंजू वर्मा के पति पर भी आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संपर्क रखने और अवैध हथियार मिलने की वजह से गाज गिरी थी। 

वहीं, जदयू की लिस्ट से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम गायब है। गुप्तेश्वर पांडेय का नाम न तो जदयू की लिस्ट में है और न ही बीजेपी ने कहीं से उम्मीदवार बनाया है। वीआरएस लेने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय की जदयू से टिकट लेकर बक्सर से चुनाव लड़ने की संभावना थी।

जदयू उम्मीदवारों की लिस्ट-

1. बाल्मीकि नगर : धीरेंद्र प्रताप सिंह
2. सिकटा : खुर्शीद, उर्फ फिरोज अहमद    
3. नरकटिया : श्याम बिहारी प्रसाद
4. केसरिया :  शालिनी मिश्रा
5. शिवहर : शरफुद्दीन
6. सुरसंड : दिलीप राय
7. बाजपट्टी : रंजू गीता
8. रून्नी सैदपुर : पंकज मिश्रा
9. बेलसंड : सुनीता सिंह चौहान
10. हरलाखी : सुधां शु शेखर
11. बाबू बरही : मीना कामत
12. फुलपरास : शीला मंडल
13. लौकहा : लक्ष्मेश्वर राय
14. निर्मली : अनिरूद्ध प्रसाद यादवप
15. पिपरा : रामविलास कामत
16. सुपौल : बिजेंद्र प्रसाद यादव
17. त्रिवेणीगंज (सु) : वीणा भारती
18. रानीगंज (सु): अचमित ऋषिदेव
19. अररिया : शगुफ्ता अजीम
20. ठाकुरगंज : नौशाद आलम 
21. कोचाधामन : मुजाहित आलम
22. अमौर : सबा जफर
23. रूपौली : बीमा भारती
24. धमदाहा : लेसी सिंह
25. कदवा : सूरज प्रसाद राय
26. मनिहारी (सु) : शंभू सुमन 
27. बरारी : विजय सिंह निषाद
28. आलमनगर : नरें द्र  नारायण यादव 
29. बिहारीगंज : निरंजन कुमार मेहता 
30. सिंहेश्वर (सु) : रमेश ऋषिदेव
31. मधेपुरा : निखिल मंडल
32. सोनवर्षा (सु) : रत्नेश सदा
33. महिषी : गुंजेश्वर साह
34. कुशेश्वर स्थान (सु) : शशि भूषण हजारी
35. बेनीपुर : अजय चौधरी
36. दरभंगा ग्रामीण : फराज फातमी
37. बहादुरपुर : मदन सहनी
38. गायघाट : महेश्वर प्रसाद यादव
39. मीनापुर : मनोज कुमार
40. सकरा (सु) : अशोक कुमार चौधरी
41. कांटी : जमाल
42. कोचायकोट : अमरेंद्र कुमार पांडेय
43. भोरे (सु) : सुनील कुमार
44. हथुआ : रामसेवक सिंह
45. जीरादेई : कमला कुशवाहा
46. रघुनाथपुर : राजेश्वर चौहान
47. बड़हरिया : श्याम बहादुर सिंह
48. महाराजगंज : हेम नारायण साह
49. एकमा : सीता देवी 
50. मांझी : माधवी सिंह
51. मढ़ौरा : अलताफ राजू
52. परसा : चंद्रिका राय
53. वैशाली : सिद्धार्थ पटेल
54. महुआ : आश्मा परवीन
55. राजापाकर (सु) : महेंद्र राम
56. महनार : उमेश सिंह कुशवाहा
57. कल्याणपुर (सु) : महेश्वर हजारी
58. वारिसनगर : अकोश सिंह
59. समस्तीपुर : अश्वमेघ देवी
60. मोरवा : विद्यासागर  सिंह निषाद
61. सरायरंजन : विजय कुमार चौधरी
62. विभूतिपुर : रामबालक सिंह
63. हसनपुर : राज कुमार राय
64. चेरिया बरियारपुर : कुमारी मंजू वर्मा
65. तेघड़ा : बीरेंद्र कुमार सिंह
66. मटिहानी : नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह
67. साहेबपुर कमाल : शशिकांत कुमार शशि
68. अलौली (सु) : साधना सदा
69. खगड़िया : पूनम देवा यादव
70. बेलदौर : पन्ना लाल सिंह पटेल
71. परबत्ता : संजीव कुमार सिंह
72.  गोपालपुर : नरेंद्र कुमार नीरज
73. सुल्तानगंज : ललित मंडल
74. नाथनगर : लक्ष्मीकांत मंडल
75. अमरपुर : जयंत राज
76. धोरैया (सु) : मनीष कुमार
77. बेलहर : मनोज यादव
78. तारापुर : मेवालाल चौधरी
79. जमालपुर : शैलेश कुमार
80. सूर्यगढ़ा : रामानंद मंडल
81. शेखपुरा : रणधीर कुमार सोनी
82. बरबीघा : सुदर्शन कुमार
83. अस्थावां : जितेंद्र कुमार 
84. राजगीर (सु) : कौशल किशोर
85. इसलामपुर : चंद्रसेन प्रसाद
86. हिलसा : कृष्ण मुरारी शरण
87. नालंदा : श्रवण कुमार
88. हरनौत : हरिनारायण सिंह
89. मोकामा : राजीव लोचन नारायण
90. फुलवारी (सु) : अरुण मांझी 
91. मसौढ़ी : नूतन पासवान
92. पालीगंज : जयवर्धन यादव
93. संदेश : विजेंद्र यादव
94. अगियांव (सु) : प्रभुनाथ प्रसाद
95. जगदीशपुर : सुष्मलता कुशवाहा
96. डुमरांव : अंजुम आरा
97. राजपुर (सु) : संतोष कुमार निराला
98. चेनारी (सु) ललन पासवान
99. सासाराम : अशोक कुमार
100. करगहर : वशिष्ठ सिंह
101. दिनारा : जय कुमार सिंह
102. नोखा : नागेंद्र चंद्रवंशी
103. कुर्था : सत्यदेव सिंह
104. जहानाबाद : कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा
105. घोषी : राहुल कुमार
106. ओबरा : सुनील कुमार
107. नबीनगर : बीरेंद्र कुमार सिंह
108. रफीगंज : अशोक कुमार सिंह
109. शेरघाटी : विनोद कुमार यादव
110. बेलागंज : अभय कुमार सिन्हा
111. अतरी : मनोरमा देवी
112. नवादा : कौ शल यादव
113. गोविंदपुर : पूर्णिमा यादव
114. झाझा : दामोदर रावत
115. चकाई : संजय प्रसाद