अब गर्मी होगी फेल! 7-इन-1 कन्वर्टिबल AC के साथ एसरप्योर का बड़ा धमाका

नई दिल्ली, एसर ग्रुप की कंपनी एसरप्योर इंडिया ने अपनी नई ‘चिल नियो’ स्प्लिट इन्वर्टर एसी सीरीज लॉन्च कर दी है। इस नई रेंज में कुल 7 मॉडल शामिल हैं, जो 1 टन से 2 टन तक की क्षमता में उपलब्ध हैं। कंपनी का दावा है कि ये एसी 58°C तक की भीषण गर्मी में भी बेहतरीन कूलिंग देने में सक्षम हैं।
हर जरूरत के लिए अलग-अलग मॉडल्स
1 टन – 3 स्टार
1 टन – 5 स्टार
1.5 टन – 3 स्टार (4800W)
1.5 टन – 3 स्टार (5100W)
1.5 टन – 5 स्टार
2.0 टन – 3 स्टार
2.0 टन – 5 स्टार
58°C में भी दमदार कूलिंग
नियो सीरीज को भारतीय गर्मी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 100% कॉपर कंडेंसर और इवैपोरेटर कॉइल दी गई है, जो बेहतर कूलिंग और लंबी उम्र सुनिश्चित करती है।
साथ ही एडवांस DOC सेंसर सिस्टम तापमान की लगातार निगरानी करता है, जिससे एसी बिना रुकावट बेहतर प्रदर्शन देता है।
‘आइस ब्लास्ट’ मोड – तुरंत राहत
इस एसी का ‘आइस ब्लास्ट’ मोड एक खास फीचर है। इसे ऑन करते ही एसी फुल पावर और हाई फैन स्पीड पर काम करता है, जिससे कमरा कुछ ही मिनटों में ठंडा हो जाता है।
7-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी
यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग लेवल को 7 अलग-अलग स्तरों पर सेट कर सकते हैं। इससे न केवल आराम मिलता है बल्कि बिजली की भी बचत होती है।
2026 स्टार रेटिंग के साथ ज्यादा बचत
नई नियो सीरीज 2026 ISEER स्टार रेटिंग मानकों के अनुरूप है। इससे बिजली की खपत कम होती है और बिल पर सीधा असर पड़ता है।
ग्राहकों के लिए कंपनी का वादा
एसर इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर, श्री सुधीर गोयल ने कहा, “हमारी नई एसरप्योर स्प्लिट इन्वर्टर एसी रेंज का लॉन्च भारत में एक मजबूत होम टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसर की पांच दशकों की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और भरोसे के साथ, हम भारतीय उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट, ऊर्जा-कुशल और भरोसेमंद समाधान लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नियो सीरीज के जरिए हम दमदार कूलिंग, स्मार्ट बिजली प्रबंधन और ‘7-इन-1 कन्वर्टिबल’ व ‘आइस ब्लास्ट’ जैसे यूजर-फ्रेंडली फीचर्स को एक साथ ला रहे हैं।”
एसरप्योर इंडिया के डायरेक्टर, श्री वासुदेव जी ने कहा,
“नियो रेंज को खास तौर पर भारतीय मौसम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 58°C तक की हैवी-ड्यूटी कूलिंग, सेल्फ-क्लीन तकनीक और एडवांस DOC सेंसर जैसे फीचर्स इसे बेहद भरोसेमंद बनाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि ग्राहकों को भीषण गर्मी में भी बिना किसी रुकावट के आरामदायक ठंडक मिले और साथ ही बिजली की बचत भी हो।”
कितनी है कीमत और कहां मिलेगा?
शुरुआती कीमत: ₹29,990
उपलब्धता: अमेज़न, एसर एक्सक्लूसिव स्टोर्स, एसरप्योर ऑनलाइन स्टोर और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स
क्यों खरीदें यह एसी?
1- अगर आप ऐसा एसी चाहते हैं जो
2- तेज गर्मी में भी असरदार कूलिंग दे
3- बिजली की बचत करे
4- और स्मार्ट फीचर्स से लैस हो
तो एसरप्योर चिल नियो स्प्लिट इन्वर्टर एसी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।





