Breaking News

मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार, इतने नये रोगी मिले?

मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ में 14 महिलाओं समेत 34 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद जिले में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या 1001 पहुंच गई है।

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कालिज के कोविड-19 विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज कुल 704 नमूने लिये गये थे जिनमें 34 नये कोरोना संक्रमित मिले। इनमें मंगलपांडे नगर से 32 वर्षीया महिला, भूड़भराल से 35 वर्षीया महिला, रविन्द्रपुरी से 60 वर्षीय पुरुष, थापरनगर से 51 वर्षीय पुरुष, लिसाड़ी गांव से 33 वर्षीय पुरुष, मैडिकल कैम्पस से 33 वर्षीया महिला, हस्तिनापुर से 40 वर्षीय पुरुष, 17 वर्षीय किशोर, मवाना से 55 वर्षीय पुरुष, 51 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, शास्त्रीनगर से 35 वर्षीय पुरुष, जागृति विहार से 30 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीया महिला, 13 वर्षीय किशोर, बेगमबाग से 45 वर्षीया महिला, 39 वर्षीय पुरुष, 3 वर्षीया बालिका, औरंगशाहपुर डिग्गी से 55 वर्षीया महिला, 32 वर्षीया महिला, 4 वर्षीया बालिका, 34 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय युवक, माछरा से 15 वर्षीया किशोरी, 18 वर्षीया युवती, 22 वर्षीया युवती, 56 वर्षीया महिला, राधा गार्डन से 50 वर्षीय पुरुष, कंकरखेड़ा से 59 वर्षीय पुरुष, नारी निकेतन से 15 वर्षीया किशोरी, तथा अस्पतरल में भर्ती 3 अन्य लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 1001 संक्रमितों में से अभी तक 675 संक्रमित ठीक हो चुके हैं । सोमदत्त विहार निवासी एक पुरुष की आज उपचार के दौरान मृत्यु होने के बाद अभी तक 70 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है । जिले में अभी 256 कोरोना सक्रिय रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।