
टोक्यो, जापान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 64 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 17881 हो गयी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इनमें डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज पर सवार 712 संक्रमित मामले भी शामिल हैं। इन लोगों को राजधानी टोक्यो के पास योकोहामा में क्वारंटीन किया गया है।
इस बीच देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 967 हो गयी है। मृतकों में क्रूज जहाज पर सवार 13 लोग शामिल हैं।