Breaking News

दलित युवक मुंडन मामले मेंं बिग बॉस से प्रसिद्ध हुए नूतन नायडू गिरफ्तार

arest

विशाखापत्तनम, आंध्रप्रदेश मेें पुलिस ने 20 वर्षीय दलित युवक पी. श्रीकांत मुंडन मामले में बिग बॉस से प्रसिद्ध हुए नूतन नायडू को गिरफ्तार किया है।

विशाखपत्तनम के पुलिस प्रमुख मनीष कुमार सिन्हा के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि 28 अगस्त को नायडू ने अपनी पत्नी प्रिया माधुरी को हैदराबाद से दो बार वीडियो कॉल किया और फोन पर श्रीकांत के लिए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और धमकी भी दी। नायडू पर घर मेंं 28 अगस्त को दलित युवक के मारपीट और उसका मुंडन करने के आरोप है।

श्री सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने नायडू को कर्नाटक के उडिपी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को हिरासत में लिया। पुलिस ने नायडू के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए जो गिरफ्तारी के दौरान पीवी रमेश के रूप में इस्तेमाल किए गए थे। उसने मोबाइल फोन को फेंकने की कोशिश की थी। नायडू के जब्त मोबाइल से फोन नंबर मिला है।

उन्होंने कहा कि नायडू को आगे की कार्रवाई के लिए उडिपी से विशाखपत्तनम शहर लाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नायडू स्वयं को पीवी रमेश के रूप में प्रस्तुत करता था। उसने पहले भी कुछ लोगों को धोखा किया है।