यूपी पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लखनऊ, पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ उत्तर प्रदेश का आज निदेशालय स्थित संघ कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के संविधान, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
जैसा कि आपको मालूम है कि 17 व 18 मार्च, को संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ था। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार, उपाध्याकच्छ मनोज कुमार शाही, महामंत्री विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री मयंक पाल, ऑडिटर अवधेश कुमार यादव एवं प्रचार मंत्री अजीत प्रताप सिंह निर्वाचित हुए।
आज शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर अध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा संवर्ग की मांगों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से मांग पत्र तैयार किया गया, जिसमें चीफ वेटनरी फार्मेसिस्ट को राजपत्रित घोषित किया जाना, रिक्त पदों को भरा जाना, पदनाम परिवर्तित कर फार्मेसी अधिकारी किया जाना आदि प्रमुख रूप से शामिल है। बैठक में संघ की कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा की गई उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकता पर बल दिया। नवनिर्वाचित महामंत्री ने कहा कि प्रदेश का दौरा कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा ।
यूपी पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्नउपाध्यक्ष, संगठन मंत्री संयुक्त मंत्री, प्रचार मंत्री द्वारा भी समारोह को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया ।





