नयी दिल्ली, सऊदी अरब ने भारत को बृहस्पतिवार को कच्चे तेल आपूर्ति की सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री वली अहद (क्राउन प्रिंस) अब्दुलअजीज बिन सलमान से फोन पर बात की, जिसमें सऊदी अरब की ओर से आश्वासन दिया गया कि भारत को तेल की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा,‘‘उन्होंने भरोसा दिलाया है कि भारत को आपूर्ति की सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया जाएगा।’’
सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है। वह हर महीने भारत को हर महीने 20 लाख टन कच्चा तेल बेचता है। इसमें से सितंबर में 12 से 13 लाख टन तेल पहले ही आ चुका है। शेष आपूर्ति भी जल्द आने की उम्मीद है।