लखनऊ , सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राज्य विधानसभा उप चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की जिसके बाद दोनो दलों के उप चुनाव साथ मिल कर लडने की अटकलें तेज हो गयी है।
सुभासपा ने 2017 में विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लडा था हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले सुभासपा अध्यक्ष को बागी तेवरों के कारण हटा दिया गया था।
उधर, लोकसभा चुनाव के बाद बहुजन समाज पार्टी और सपा का गठबंधन टूट गया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उपचुनाव अकेले दम पर लडने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर होने वाले राज्य विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सभी जिला कार्यकारिणी और विधानसभा क्षेत्रों की कमेटियां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है।