मोहन सिंह की 8 वीं पुण्यतिथि पर, अखिलेश यादव ने कहा..

लखनऊ, समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज समाजवादी नेता श्री मोहन सिंह की 8वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्र्यार्पण कर श्रद्धासुमन भेंट किए।

अखिलेश यादव ने कहा कि श्री मोहन सिंह छात्र जीवन से ही समाजवादी आंदोलन और समाजवादी विचारधारा से जुड़ गए थे। उन्होंने आपातकाल सहित अनेक बार जन समस्याओं के लिए संघर्ष कतरे हुए जेल यातना भी भोगी है। वे तीन बार देवरिया से लोकसभा में निर्वाचित हुए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान भी मिला था। 1977 में जनता पार्टी से वे पहली बार बरहज से चुनाव लड़े और 1978 में जनता पार्टी की सरकार में वे लघुउद्योग राज्यमंत्री बने। वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता भी रहे।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सर्वश्री राजेन्द्र चैधरी तथा श्री ओम प्रकाश सिंह जी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button