चौधरी हरमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर, यादव महासभा करेगी लखनऊ मे विशेष कार्यक्रम

लखनऊ , परम समाज सेवी, शौर्य चक्र से विभूषित चौधरी हरमोहन सिंह  की 10 वीं पुण्यतिथि पर, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा लखनऊ मे एक विशेष कार्यक्रम कर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। यह जानकारी आज लखनऊ में यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने दी।

आज लखनऊ मे अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों की कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें अन्य मुद्दों के साथ ही महासभा के चार बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे चौधरी हरमोहन सिंह  की 10 वीं पुण्यतिथि पर लखनऊ मे आयोजित किये जा रहे विशेष कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।

कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव ने बताया कि चौधरी हरमोहन सिंह  की 10 वीं पुण्यतिथि पर, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा 25 जुलाई 2022 को एक विशेष कार्यक्रम  लखनऊ मे कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 उदय प्रताप सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद चौधरी करेंगे।

महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों की कोर कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगनायक सिंह, प्रमुख प्रदेश महासचिव अशोक यादव, महासचिव अनुराग यादव और प्रदेश सचिव इंजीनियर रामऔतार यादव उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button