Breaking News

दहेज की मांग पर दूल्हा समेत पांच बारातियों का मूंड दिया सिर

लखनऊ, दहेज में मनचाही बाईक ना मिलने से नाराज दूल्हे ने विवाह करने से इनकार कर दिया तो दूल्हा समेत पांच बारातियों का किसी ने सिर मूंड दिया। और लड़की पक्ष के लोगो को पता ही नहीं चला ।

यह घटना रविवार 21 अक्टूबर, 2018 राजधानी लखनऊ के खुर्रमनगर की है।जब दूल्हे के घर वाले बारात लेकर लड़की के घर खुर्रमनगर  पहुंचे।दूल्हे ने शादी से पहले बाइक और सोने की चेन की मांग कर दी।दूल्हे को दहेज के लिए रखी बाइक पसंद नहीं आई।और दुसरी बाईक की मांग कर दी। दुल्हन की दादी ने बताया कि मांग पूरी नहीं कर सके तो लड़के वालो ने विवाह से इनकार कर दिया।वर पक्ष के लोगो को मनाने की खूब कोशिश की लेकिन वो अपनी मांग से पीछे नहीं हटे। दूल्हे ने कहा कि उसे पल्सर की जगह अपाचे ही चाहिए। साथ ही चार तोला सोने के हार की मांग और कर दी।

कन्या के पिता  का कहना हैं कि दूल्हे ने शादी से पहले बाइक और सोने की मांग की थी। निकाह से महज एक हफ्ते पहले लड़के वालों ने मांग बढ़ाने शुरू कर दी। रविवार को लड़के वाले निकाह के लिए 100 से ज्यादा बारातियों के साथ पहुंचे। फिर दूल्हा और उसके कुछ रिश्तेदार दहेज देख भड़क गये। दूल्हे ने कहा कि दहेज में उसे पल्सर नहीं अपाचे बाइक ही चाहिए।क्योंकि दूल्हे को दहेज के लिए रखी बाइक पसंद नहीं आई। दुल्हन पक्ष ने कहा कि वो उनकी मांग पूरी नहीं कर सकते, इसपर दूल्हा पक्ष में बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाने की धमकी दी। इसपर गुस्साए वधू पक्ष के लोगो ने दूल्हा और बारातियों को बंधक बना लिया। दूल्हा और उसके चार रिश्तेदारों के सिर मूंड दिए गए।

दूल्हे समेत पांच बारातियोंके सिर मूंडने के सवाल पर लड़की वालो का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम यह किसने किया। हालांकि स्थानीय खबरों के मुताबिक मामला कुछ और ही है। मामला में विवाद ज्यादा बढ़ता किसी ने पुलिस को बुला लिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा और बारातियों को किसी तरह मुक्त कराया और थाने ले लई।