संजय वन में डॉक्टर दिवस के उपलक्ष में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं पतंजलि योग समिति की ओर से फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया

कानपुर, आज किदवई नगर संजय वन में डॉक्टर दिवस के उपलक्ष में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं पतंजलि योग समिति, संजय वन संस्था की ओर से फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। पतंजलि योग केंद्र संजय वन में योग के पश्चात योग साधक एवं साधिकाओं एवं मॉर्निंग वॉकर्स के द्वारा फ्री में अपनी जाचें कराई गई।

संजय वन संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता, डॉक्टर वी सी रस्तोगी चेयरमैन वेलफेयर समिति, संजय वन योग केंद्र के योगाचार्य मनोज कुमार त्रिपाठी सह प्रभारी पतंजलि योग समिति, संजय वन संस्था के संयोजक सुनील कुमार मिश्रा, के नेतृत्व में डॉक्टर लाल पैथ लैब पालीवाल ग्रुप खून की कई जांच एवं डॉक्टर आर के निगम, डॉ रितु निगम के द्वारा मरीजों की जांच की गई.। फ्री मेगा हेल्थ कैंप अभियान मे मुख्य रूप से समाजसेवी अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी, चेयरमैन डॉ वी सी रस्तोगी, सेक्रेटरी डॉक्टर विकास मिश्रा, भाजपा नेता अचल गुप्ता, समाजसेवी दिनेश कुमार यादव, रमन सिंह, राजू जायसवाल, रमेश सांगल, राजेश शुक्ला चार्टर्ड अकाउंटेंट, प्रीति वैश्य आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर-मनोज सिन्हा

Related Articles

Back to top button