नयी दिल्ली, प्यार और प्रतिबद्धता का जश्न मनाने के मौसम की शुरुआत के साथ, भारत के सबसे बड़े आभूषण ब्रांड और टाटा समूह के सदस्य तनिष्क ने ‘सोलमेट डायमंड पेयर’ पेश किया है – यह कपल रिंग का एक दुर्लभ सेट है, जो एक शाश्वत बंधन का प्रतीक है। दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में डी बीयर्स के सहयोग से इस कलेक्शन को लॉन्च किया गया।
विशेष कलेक्शन-
इस विशेष कलेक्शन में दो अंगूठियां हैं, जो अरबों साल पुराने, एक ही प्राकृतिक हीरे से बनी है, यह दो आत्माओं के बीच अटूट बंधन का प्रतीक हैं। आंतरिक रूप से जुड़ी हुई ये अंगूठियां एक जोड़े के बीच के बंधन को दर्शाती हैं, एक ऐसा बंधन जो न केवल दुर्लभ है बल्कि शाश्वत भी है। यह अभिनव आविष्कार पारंपरिक आभूषणों से परे एक खूबसूरत रत्न को प्यार और अनंत काल के सार्थक प्रतीक में बदल देता है। इस अनोखी रेन्ज को डी बीयर्स ग्रुप के सहयोग से लॉन्च किया है। इस लॉन्च ने दोनों ब्रांड्स के बीच की साझेदारी को और भी मज़बूत किया है।
कपल रिंग्स-
वैलेंटाइन्स डे और रियल डायमंड एंगेजमेंट रिंग्स के इस सीज़न के लिए ये कपल रिंग्स बहुत ही बेहतरीन हैं। ज़िन्दगी भर संजोकर रखने वाले खास पलों की साक्षी यह अंगूठियां बनेंगी। इस कलेक्शन में इस्तेमाल किए गए दुर्लभ प्राकृतिक हीरे अरबों सालों से ज़मीन के नीचे गड़े हुए थे। इसीलिए यह हीरे एक सार्थक रिश्ते की तरह शाश्वतता और लचीलेपन के प्रतीक हैं। यह हीरे दो आत्माओं के बीच का अटूट बंधन दर्शाते हैं। किसी भी उम्र के कपल इन अंगूठियों को पहन सकेंगे।
एंगेजमेंट, प्रपोज़ल, शादी की सालगिरह, वॉव रिन्युअल्स और विशेष पड़ावों की खुशियों को आप इनके साथ सुनहरा बना सकेंगे।
प्राकृतिक हीरा-
प्राकृतिक हीरे की यात्रा से प्रेरित होकर, डी बीयर्स के सहयोग से लॉन्च किए गए इस संग्रह में अंगूठियों की जोड़ी है। यह जोड़ी एकता और आजीवन प्रतिबद्धता का प्रतीक है। दुर्लभ और बहुमूल्य होने के साथ-साथ यह हीरा अरबों वर्षों से पृथ्वी के पेट में गड़ा हुआ था, इसीलिए सिर्फ प्राकृतिक हीरा ही शाश्वतता का प्रतीक हो सकता है। यही कारण है कि यह कलेक्शन उन जोड़ों के लिए सम्मान की बात है जो सार्थक साझेदारी चाहते हैं। यह कलेक्शन सिर्फ एक आभूषण नहीं है, बल्कि प्रेम का शाश्वत प्रतीक है, जो साथ बिताए गए क्षणों की खुशी को संजोकर रखता है, इन पलों की चमक इन अंगूठियों के साथ और अधिक चमकेगी।
कपल सॉलिटेयर रिंग –
कलेक्शन लॉन्च पर बोलते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड के तनिष्क के रिटेल और मार्केटिंग के उपाध्यक्ष, श्री अरुण नारायण ने कहा, “एक दुर्लभ नवाचार पेश करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है, यह कलेक्शन तनिष्क की एकजुटता की भावना को सम्मानित करता है – द सोलमेट डायमंड पेयर। यह एक प्राकृतिक हीरे से बने कपल सॉलिटेयर रिंग का एक उत्कृष्ट कलेक्शन है। इसे सबसे अलग बनाने वाली बात यह है कि, इस हीरे को बनने में एक अरब साल लगे हैं, इसलिए यह नया कलेक्शन सोलमेट के बीच दुर्लभ और अटूट साझेदारी का प्रतीक है। हीरे की तरह प्यार भी समय के साथ बनता है और हमेशा के लिए बना रहता है, यह कलेक्शन आभूषणों की दुनिया में बेजोड़ है और इसका भावनात्मक महत्व बहुत अधिक है।”
हीरे की आंतरिक सुंदरता-
डीबियर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री अमित प्रतिहारी ने कहा, “सोलमेट डायमंड पेयर के लिए तनिष्क के साथ हमारी साझेदारी न केवल प्राकृतिक, असली हीरे की आंतरिक सुंदरता का सम्मान करती है, बल्कि उनके कालातीत मूल्य को भी उजागर करती है। एक ही कच्चे हीरे से तैयार की गई दो खूबसूरत अंगूठियां एक जोड़े के बीच दुर्लभ और कालातीत बंधन का प्रतीक हैं।”
रिपोर्टर आभा