Breaking News

एक गोदाम में आग लगने से एक की मौत,एक झुलसा

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुंडका इलाके के एक गाेदाम में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना मुंडका के स्वर्ण पार्क के एक गेादाम में शनिवार रात करीब 2310 बजे लगी थी और इसे बुझाने के लिए अग्निशमन सेवा विभाग के नौ दमकल वाहन तैनात किये।

विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति का शव मिला। घटना में एक और व्यक्ति झुलस गया लेकिन उसे बचा लिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अयोध्या का रहने वाला है जो गोदाम में श्रमिक के रूप में काम करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गोदाम एक-मंजिला इमारत है और इसका उपयोग एयर कूलर रखने के लिए किया जाता था।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात को करीब 0100 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है और इस संबंध में जांच की जा रही है।