Breaking News

फिराेजाबाद में एक मरीज की मृत्यु, तीन और मिले संक्रमित

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार काे एक मरीज की मृत्यु हो गयी जबकि जिले में तीन और संक्रमित मिले है। मरीजों की संख्या बढ़कर 244 हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि आज सुबह एक बुजुर्ग मरीज की मृत्यु हो गयी। जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गयी है। उन्होंने बताया कि आज तीन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में संक्रमिताें की सख्या बढ़कर 244 तक पहुंच गयी है। इसमें से 194 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गये है।

उन्होंने बताया कि जिल में एक्टिव मरीजों की संख्या 37 है। फिरोजाबाद से दो मरीजों को दिल्ली और लखनऊ रेफर किया गया है।