यूपी मे एक महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म, सभी बच्चे स्वस्थ

लखनऊ, यूपी मे एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

 बाराबंकी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में बुधवार को एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया।

महिला ने तीन लड़कियों और दो लड़कों को जन्म दिया। महिला एवं बच्चे सुरक्षित हैं।

सूरतगंज क्षेत्र के कुतलूपुर ग्राम निवासी कुंदन की पत्नी अनिता ने सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में पांच बच्चों को जन्म दिया।

कुंदन और अनिता का एक पुत्र पहले से है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वाई चन्द्र किशोर ने बताया कि सीएचसी सूरतगंज में जन्मे पांचों बच्चे पूर्णतय: स्वस्थ हैं और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button