Breaking News

किले की दीवार गिरने से एक महिला की मौत, दो घायल

सीहोर, मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा तहसील मुख्यालय स्थित एक प्राचीन किले की मिट्टी की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए हैं।

अनुविभागीय दंडाधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि आष्टा के वार्ड क्रमांक 5 में पुराना किला है, जिसमें एक दीवार मिट्टी की धस गई, जिससे उसके नीचे बने एक मकान दब गया। मकान में कुछ लोगों के दबने की आशंका थी। रात को ही रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला गया जिसमें तीन लोग दबे हुए थे।

इस दुर्घटना में 26 वर्षीय रुखसाना की मौत हो गयी। वहीं, आबिद और राशिद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आष्टा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।