यूपी मे 17 लाख से अधिक वाहनों का चालान, लगभग 30 करोड़ जुर्माना वसूला

लखनऊ, यूपी मे कोरोना एडवाइजरी के उल्लंघन मे 17 लाख से अधिक वाहनों का चालान किया गया और उनसे 29 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।

कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी द्वारा जारी एडवाइजरी के निर्देश के क्रम में पुलिस ने आज राज्यभर में 17 लाख 20 हजार 003 वाहन चालको का चालान करने के साथ ही उनसे 29 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने मंगलवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एडवाइजरी का उल्लंघन करने वाले कुल 17,20,003 लोगों का चालान किया गया। इस अवधि में 55889 वाहनों को सीज किया गया।

उन्होंनेे बताया कि एडवाइजरी की अनदेखी के करने वालो से 29 करोड़ 55 लाख 09 हजार 858 रुपया शमन शुल्क के रुप में वसूला गया। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले 66209 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए गये हैं। इनके अलावा ई-सी एक्ट के तहत 701 मामले दर्ज कराये गये।

Related Articles

Back to top button