भीषण हादसा,आग लगने से 50 से अधिक घर जलकर नष्ट

आरा, बिहार में भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआं पंचायत के नया खवासपुर गांव में आज आग लगने से 50 से अधिक घर जलकर नष्ट हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नया खवासपुर गांव निवासी रामजी बिन्द के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने आसपास के 50 से अधिक घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में लाखो रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम ने मौक पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button