Breaking News

पाकिस्तान में बम विस्फोट, 20 मारे गए , 48 अन्य घायल

कराची, पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में शुक्रवार तड़के एक सब्जी व फल बाजार में हुए बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए जबकि 48 अन्य घायल हो गए। मारे गये लोगों में से कई शिया हजारा समुदाय के थे। पुलिस ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका हुआ। उसे बाजार में सब्जियों के बीच छिपा कर रखा गया था।

अपने बच्चों के लिए करें मात्र 206 रुपए का निवेश,बदले में मिलेंगे इतने लाख रुपए

समुद्र किनारे सेल्फी क्लिक करने वालों को मिलेगी मौत की सजा…

प्रांत के गृह मंत्री जियाउल्लाह लैंगोव ने कहा, ‘‘अब तक 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।’’ क्वेटा के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने मीडिया को बताया कि फ्रंटियर कॉर्प (एफसी) के एक अधिकारी समेत 20 लोगों की जान गई है। विस्फोट में हजारा समुदाय को निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ितों में हजारा और पश्तूनों जैसे अन्य समूह के लोग शामिल हैं।’’ जियो न्यूज ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के हजारागंजी इलाके में हुए बम विस्फोट में मारे गये लोगों में से कम से कम आठ लोग हजारा समुदाय के थे। सुरक्षा बलों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

दुनिया ने देखी ब्लैक होल की पहली वास्तविक तस्वीर,देखिए अब क्या होगा..?

लोकसभा चुनाव के बारे मे, यह जानकर आप रह जायेंगे हैरान

अधिकारी ने बताया कि हमले में 48 अन्य लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में चार एफसी कर्मी भी शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि विस्फोट में आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है।
किसी भी समूह ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हजारागंजी में हुये विस्फोट की निंदा की और घटना पर रिपोर्ट मांगी।

बिना खाता खुलवाएं इस बैंक से ले सकते ATM कार्ड,जानें पूरा प्रोसेस..

अब आपकी वीडियो ऑडियो में बदल जाएगी, वॉट्सऐप के इस फीचर्स से….

महिला की आंख के अंदर मधुमक्खियों ने बनाया घर, डॉक्टर भी देखकर हुए हैरान

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख इन लोगों के लिए नहीं बढ़ी…

घर पर रात में सोई ये लड़की सुबह बन गई मां,अगले ही दिन हो गया बच्चा…

इस तारीख के बाद नहीं चलेगा फेसबुक….

दुनिया पर मंडरा रहा है यह जानलेवा खतरा,भारत सहित दुनिया के कई देश हैं परेशान